फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two arrested including a Bangladeshi girl involved in prostitution

Firozabad News: देह व्यापार में लिप्त बांग्लादेश की युवती समेत दो गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2023 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including a Bangladeshi girl involved in prostitution
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे स्थित एक होटल से देह व्यापार में लिप्त बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को पुलिस छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक युवक को भी हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान होटल संचालक सहित अन्य युवक फरार हो गए। विदेशी मूल की महिला के पकड़े जाने पर आईबी सहित अन्य एजेंसियां पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ कर रहीं हैं। बांग्लदेश दूतावास को सूचना दी गई है। पुलिस ने मंगलवार मध्यरात्रि को सूचना पर टोल प्लाजा के निकट स्थित अनिकेत होटल पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान होटल में मौजूद युवक-युवतियों में भगदड़ मच गई। होटल संचालक सहित अन्य मौके से फरार हो गए। होटल के कमरों में दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली। कमरे से शराब व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पूछताछ में उन्होंने पुलिस के सामने सब कुछ साफ-साफ उगल दिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला कि पकड़ी गईं युवतियों में एक बांग्लादेश मूल की तथा दूसरी पश्चिम बंगाल की युवती है। विदेशी मूल की महिला के पकड़े जाने एवं उसके पास बीजा, पासपोर्ट न होने पर खुफिया एवं इंटलीजेंस एजेंसियां सक्रिय हो गई। बुधवार सायं तक आईबी के एसीओ अजय गोस्वामी, एसआईओ अधिकारी योगेश वर्मा एलआईयू इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह, कुमुद दीक्षित व थाना पुलिस तहकीकात कर रही थी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि युवती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसे जेल भेजा जा रहा है इसकी सूचना बांग्लादेशी दूतावास भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन

होटल संचालक के बुलावे पर आईं थी बांग्लादेशी युवती
टूंडला। युवती ने बताया कि 20 जनवरी 2023 को वह बांग्लादेश से भारत आई थी। उसने बार्डर पार करने को 20 हजार टका एक दलाल को दिया था। वह सीधे दिल्ली आई। जहां उसकी पहचान कोलकाता मूल की युवती से हुई। वह पहले से ही जिस्म भरोसी के धंधे में हैं। तब वे दोनोें मिलकर सैक्स रैकेट चलाने लगीं। टूंडला में भी वह होटल संचालक मोनू चौधरी के बुलाने पर आई थी। वह 14 फरवरी को भी टूंडला आई थी। दो दिन होटल में रुकने के बाद वह वापस दिल्ली लौट गई थी। 27 फरवरी को मोनू चौधरी ने उन्हें फोन कर बुलाया था। इससे पहले वह बीजा पर अरब देश भी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाका के एशिया अस्पताल में कार्यरत थी बांग्लादेशी महिला
टूंडला। देह व्यापार में पकड़ी गई बांग्लादेश की महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह ढाका में एशिया जनरल अस्पताल में काम करती थी। उसके शौहर का इंतकाल हो चुका है। उसके दो बच्चे हैं, जो ढाका में ही हैं। उसके पास पासपोर्ट भी है, लेकिन उसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। जिसके चलते वह ठेकेदार के माध्यम से बॉर्डर पार करके पश्चिम बंगाल होते हुए दिल्ली पहुंची थी।
मोबाइल पर दिखाया अवधि समाप्ति वाला बीजा
टूंडला। पकड़ गई बांग्लादेशी युवती ने अपने मोबाइल में पासपोर्ट व बीजा दिखाते हुए पुलिस को पहले गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस ने जब जांच की तो उसके रहने की अवधि 20 अप्रेल 2022 को ही एक्सपायर हो चुकी थी। उसके पास मूलरूप से न कोई बीजा था और न पासपोर्ट।

होटल से पकड़ी युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्हें जेल भेजा जा रहा है। जो फरार चल रहे हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जांच के उपरांत उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विदेशी महिला से आईबी सहित अन्य एजेंसियां जांच कर रहीं हैं। हरीमोहन, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed