फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tundla- Vehicles were taken out by breaking the barrier of toll plaza, threatened to kill

Firozabad News: टूंडला- टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर निकाले वाहन, दी जान से मारने की धमकी

Fri, 02 Feb 2024 03:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Feb 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Tundla- Vehicles were taken out by breaking the barrier of toll plaza, threatened to kill
टूंडला। बुधवार मध्यरात्रि कुछ वाहन चालकों ने टोल प्लाजा पर दवंगई दिखाते हुए बैरियर उठाते हुए कई वाहनों को बिना टोल टैक्स दिए निकाल ले गए। मामले में टोलकर्मियों ने एक नामजद सहित 10 वाहन चालकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घटना बुधवार मध्यरात्रि 12.12 बजे करीब की है। टोलकर्मी धीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि रात्रि में टोलकर्मी वाहनों को लाइन से गुजार रहे थे। इसी बीच टोल संख्या डब्ल्यू 07 का बैरियर तोड़कर कुछ लोग अपने वाहनों को गुजारते हुए भाग गए। टोलकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने टोलकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इतना ही नहीं एक आरोपी ने अपना नाम राहुल यादव निवासी जैन नगर थाना उत्तर, फिरोजाबाद बताते हुए धमकी दी। टोलकर्मी धीरेन्द्र उपाध्याय, सुभाष यादव व धीरेन्द्र यादव ने राहुल यादव एवं 10 अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed