फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tundla - To avoid action, the manager put a fake stamp of the police

Firozabad News: टूंडला- कार्रवाई से बचने के लिए प्रबंधक ने लगाई पुलिस की फर्जी मोहर

Sat, 29 Jul 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tundla - To avoid action, the manager put a fake stamp of the police

विज्ञापन

टूंडला। विद्यालय प्रबंधक ने कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस की फर्जी मुहर लगाकर शिक्षाधिकारियों को प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध शिकायत भेज दी। मामले में गांव के ही युवक ने प्रबंधक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर कैंजरा निवासी जयप्रकाश यादव ने गांव में स्थित हुब्बालाल बालिका विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सोनल यादव की फर्जी नियुक्ति की अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि इसी विद्यालय के प्रबंधक बृजेश बिहारी के सगे भतीजे की पत्नी सोमन यादव को प्रधानाध्यपिका नियुक्त किया गया है। जब अधिकारियों ने इसकी जांच कराई गई तो उनकी नियुक्ति अवैध पाई गई। अधिकारियों ने उनकी सेवाएं समाप्त कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश प्रबंधक को दिए थे।
विज्ञापन


प्रबंधक द्वारा सोनल यादव की सेवाएं समाप्त कर छह माह तक रिपोर्ट दर्ज न कराने पर बीएसए ने कंट्रोलर नियुक्त करने की संस्तुति एडी बेसिक आगरा को भेजी थी। कंट्रोलर की कार्रवाई से बचने के लिए बृजेश बिहारी ने बिना पते व मोबाइल नंबर के झूठा बनावटी प्रार्थना पत्र तैयार कर उस पर 23-1-24 की फर्जी टूंडला थाने की रिसीविंग दिखाकर अधिकारियों को भेज दिया। मामले में जयप्रकाश ने प्रबंधक बृजेश बिहारी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed