फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tundla Smart Station will be made : Akshay

टूंडला को बनाया जाए स्मार्ट स्टेशन: अक्षय

Thu, 12 Mar 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 12 Mar 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
सांसद अक्षय यादव ने लोकसभा सत्र में टूंडला रेलवे स्टेशन को स्मार्ट स्टेशन का दर्जा देने की बात रखी। लंबित रेल परियोजना को पूरा करने, एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल डिब्बों की संख्या छह करने की मांग की।
विज्ञापन

लोकसभा सत्र के दौरान सांसद अक्षय यादव ने टूंडला व शिकोहाबाद एवं फीरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए सीट एवं बैंचों का अभाव को प्राथमिकता के साथ उठाया। उन्होंने कहा ट्रेनों के समय से नहीं आने के कारण स्टेशनों पर गंदगी का आलम रहता है। ट्रेनों के आने का समय सुधर जाए तो फिर गंदगी नहीं होगी। ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हथियारबंद महिला सुरक्षा गार्ड एवं जीआरपी के सिपाहियों को तैनात करें। जीआरपी के रिक्त पदों को भरा जाए। उन्होंने कहा कि इटावा से मैनपुरी रेल लाइन परियोजना की स्वीकृति 1996 में हुई थी। 2004 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने इसका शिलान्यास किया लेकिन दो दशक बाद भी योजना पूरी नहीं हो सकी। इससे 45 करोड़ लागत बढ़ गई है। उन्होंने कहा 1984 में स्वीकृत गुना-इटावा एवं वाया शिवपुरी ग्वालियर भिंड से मुंबई तक रेल परियोजना, आगरा से इटावा बायां फतेहाबाद रेल लाइन जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव बटेश्वर से होकर निकल रही थी वह भी अधूरी है। उन्होंने रेलमंत्री एवं लोकसभा के अध्यक्षा से इनको पूर्ण किए जाने की बात रखी। ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। टूंडला में रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों को सहूलियतें देने की मांग प्रमुखता से संसद में रखी।
विज्ञापन


दक्षिण क्षेत्र में ओवरहैड टैंक का मामला विधानसभा में उठा

फीरोजाबाद। दक्षिणी क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट के निदान को ओवरहैड टैंक का निर्माण कराने, नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बीमा धनराशि दिलाने, 15306 शेष आवेदकों को समाजवादी पेंशन दिलाने का मामला विधानसभा में गूंजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि क्या सरकार दक्षिणी क्षेत्र में व्याप्त भीषण पेयजल संकट के लिए पुरानी तहसील में एक ओवरहैड टैंक बनवाएगी। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम ने कहा कि नगर में फीरोजाबाद पेयजल पुर्नगठन योजना स्वीकृत है। उक्त योजना में पुरानी तहसील में पूर्व से स्थित 1000 किली. क्षमता का उच्च जलाशय, 600 किली. का भूमिगत जलाशय से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। पेमेश्वर गेट पर 1700 किलो ली. क्षमता का उच्च जलाशय का निर्माण कार्य प्रस्तावित है, अत: नए ओवरहैड टैंक की बनाने का प्रश्न नहीं उठता। नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बीमा धनराशि दिलान, मृतक 91 कर्मचारियों की सामूहिक बीमा की धनराशि दिलाने की मांग की। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 स्थित उसायनी से आसफाबाद तक क्षतिग्रस्त बाईपास मार्ग की मरम्मत कराने के विधायक असीजा के सवाल पर लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह ने कहा कि उक्त मार्ग आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त है। वित्तीय संसाधन उपलब्ध होने पर मरम्मत कराई जा सकेगी। असीजा ने अन्य समस्याओं की तरफ भी ध्यान दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed