फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tundla jumped 1213 places in the clean ranking of bodies, Shikohabad slipped 95 places

Firozabad News: निकायों की स्वच्छ रैंकिंग में टूंडला 1213 पायदान उछला, शिकोहाबाद 95 स्थान फिसला

Thu, 17 Jul 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 17 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tundla jumped 1213 places in the clean ranking of bodies, Shikohabad slipped 95 places
फिरोजाबाद। जिले की तीन पालिका एवं चार नगर पंचायतों की बात करें तो स्वच्छ रैंकिंग में शिकोहाबाद नगर पालिका का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। पिछले वर्ष की तुलना में शिकोहाबाद नगर पालिका ने राष्ट्रीय स्तर पर 95 पायदान पीछे खिसक गई है। पिछले वर्ष 213वें स्थान पर थी। इस बार 308 नंबर पर पहुंच गई है। शेष नगर पालिका एवं पंचायतों ने पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 का बृहस्पतिवार को परिणाम जारी किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण में यदि जिले की तीन नगर पालिकाओं की बात करें तो टूंडला नगर पालिका का स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। राष्ट्रीय स्तर पर 135 वीं रैंक हासिल की है। जबकि शिकोहाबाद नगर पालिका परिषद ने शायद स्वच्छता में रुचि नहीं दिखाई। यही कारण रहा कि वह रैंकिंग में 95 पायदान नीचे खिसक गई है। पिछले वर्ष शिकोहाबाद नगर पालिका ने राष्ट्रीय स्तर पर 213वीं रैंक थी। लेकिन इस बार 308 पर पहुंच गई है। टूंडला नगर पालिका परिषद की स्वच्छ रेटिंग में काफी सुधार दिखाई दिया। टूंडला ने पिछले वर्ष 1348वीं रैंक के बाद एक वर्ष में सुधार कर 1213 पायदान आगे बढ़कर 135वीं रैंक हासिल की है। सिरसागंज पालिका की बात करें तो यहां भी स्वच्छता पर जोर दिया है। इसी का परिणाम रहा कि इस बार यह नगर पालिका ने राष्ट्रीय स्तर पर 392 वीं रैंक हासिल की है। यहां की पिछले वर्ष रैंक 909 थी। राष्ट्रीय स्तर पर 517 पायदान आगे बढ़ने का काम किया है।
विज्ञापन


जिले की चार नगर पंचायतोंं मक्खनपुर का बेहतर प्रदर्शन
जिले की चार नगर पंचायतों में स्वच्छ की रैंकिंग में देखा जाए तो पिछले वर्ष की तुलना में जसराना नगर पंचायत का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। वहीं मक्खनपुर नगर पंचायत की रैंकिंग चारों नगर पंचायतों में सबसे बेहतर रहा है। जसराना की बात करें तो पिछले वर्ष जसराना नगर पंचायत की स्वच्छ रैंकिंग 1750 थी। लेकिन इस बार 822 पायदान आगे बढ़कर 928 वीं रैंक प्राप्त की है। फरिहा नगर पंचायत की स्वच्छ रैंकिंग गत वर्ष 1554 वीं थी। लेकिन इस बार 637 पायदान आगे बढ़कर 917 वीं रैंंक प्राप्त की है। एका नगर पंचायत की स्वच्छ रैंकिंग में भी पिछले वर्ष की तुलना में सुधार दिखाई दिया है। गत वर्ष एका की स्वच्छ रैकिंग 1493 थी। लेकिन 590 पायदान आगे बढ़कर इस बार 903 वीं रैंक प्राप्त की है। जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत को पिछले वर्ष स्वच्छ रैंकिंग में शामिल नहीं किया गया था। इस बार स्वच्छ रैंकिंग में 464 रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन






जिले की नगर पालिकाओं की रैंकिंग...
निकाय वर्तमान रैंकिंग पिछली
शिकोहाबाद 308 -213
टूंडला -135 -1348
सिरसागंज -392 -909
नगर पंचायतों की रैंकिंग...
-जसराना -928 -1750
-फरिहा -917 -1554
-एका -903 -1493
-मक्खनपुर -464 -00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed