{"_id":"e66e48e008641ea7c302a5482e75c9d7","slug":"tundla-in-firozabad-and-intensified-scrutiny-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीरोजाबाद और टूंडला में नामांकन पत्रों की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीरोजाबाद और टूंडला में नामांकन पत्रों की जांच तेज
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 24 Nov 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद व टूंडला ब्लाकों में नामांकन के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य दिन भर ब्लाकों में चलता रहा। फीरोजाबाद ब्लाक में प्रधान व सदस्य पद के करीब 500-500 नामांकन पत्रों की जांच की गई। 26 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच पूर्ण होगी और 27 नवंबर को चुनाव चिन्ह आवंटन किए जाएंगे।
मंगलवार को प्रधान व सदस्य पद के सभी नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर गई। ब्लाक परिसर में भीड़भाड़ न रहे, इसके लिए दिन भर ब्लाक के गेट पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। बिना कारण ब्लाक परिसर में किसी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया। सभी काउंटर पर तैनात कर्मचारी नामांकन पत्रों की जांच में जुटे रहे। प्रधान व सदस्य पद के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रोंकी जांच का कार्य देर सायं तक जारी रहा। आरओ सहायक श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रधान पद के लिए 671 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, वहीं सदस्य के लिए करीब 800 नामांकन पत्र आए हैं, जिसमें से प्रधान व सदस्य पद के 500-500 नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष नामांकन पत्रों की जांच 26 नवंबर को पूर्ण कर ली जाएगी। 27 नवंबर को चुनाव चिन्ह आवंटन किए जाएंगे।