{"_id":"64bc0ed2723a7faa5609e1c4","slug":"tundla-entering-the-house-women-were-beaten-and-molested-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-1113-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टूंडला- घर में घुसकर महिलाओं को पीटा व छेड़छाड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टूंडला- घर में घुसकर महिलाओं को पीटा व छेड़छाड़ की
Sat, 22 Jul 2023 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। शुक्रवार शाम एक युवक ने घर में घुसकर महिला की पिटाई करते हुए छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर निवासी पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार शाम चार बजे घर में काम रही थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला सौरव वर्मा उनके घर में घुस आया। आते ही वह उसे गाली-गलौज करते हुए पीटने लगा। विरोध करने पर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। तब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला ने भी पड़ोसी हेमंत के विरुद्ध घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन