फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tundla: English liquor smuggled to Bihar recovered

Firozabad News: टूंडला- तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद

Tue, 01 Aug 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 01 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tundla: English liquor smuggled to Bihar recovered

विज्ञापन

टूंडला। ड्राई एरिया घोषित बिहार के लिए राजस्थान से तस्करी कर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब सहित एक युवक को आरपीएफ की क्राइम विंग व जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 92 क्वार्टर टेट्रा पैक बरामद हुए हैं।

आरपीएफ के क्राइम विंग डी एंड आई सेल के इंस्पेक्टर ज्ञानचंद्र व जीआरपी के इंस्पेक्टर अख्तर अली को मंगलवार सुबह 10.40 बजे करीब सूचना मिली के राजस्थान से तस्करी कर शराब लाई गई है। शराब को ट्रेन से बिहार ले जाने के लिए टूंडला स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात के अंतिम छोर पर एक युवक खड़ा है। शीघ्रता करने पर उसे पकड़ा जा सका है। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी ने उसकी घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरोपी के पास से 92 टेट्रा पैक रॉयल व्हिस्की शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम धीरज कुमार शाह निवासी गांव अलापुर थाना तिघारा जिला बेगूसराय, बिहार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि बरामद शराब को वह राजस्थान से लाया है। इससे पूर्व भी वह शराब तस्करी करता रहा है। बिहार राज्य में शराब पूर्णतः प्रतिबंधित होने के कारण वहां शराब नहीं मिलती है, इसलिए अवैध रूप से अन्य राज्यों से शराब ले जाकर वहां दोगुने दाम पर बेचता है। पुलिस के मुताबिक बरामद की गई शराब की कीमत करीब 13 हजार रुपये है।


-ट्रेन से ले जाने की थी तैयारी, स्टेशन से एक आरोपी गिरफ्तार



-टूंडला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की क्राइम विंग व जीआरपी ने की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed