{"_id":"5c8f7a8ac844725c562e537f9de29ae0","slug":"tue-market-today-look-under-bridges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से ओवरब्रिज के नीचे लगेगा मंगल बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से ओवरब्रिज के नीचे लगेगा मंगल बाजार
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। वर्षों से सदर बाजार में लगने वाला मंगल बाजार आज से ओवरब्रिज के नीचे लगेगा। नगर निगम द्वारा ओवरब्रिज के नीचे स्थल निर्धारित कर दिया है। मंगलवार को बोधाश्रम से लेकर कोटला चुंगी तक फड़ लगाकर सामान की बिक्री करेंगे। वहीं सदर बाजार में पुलिस फोर्स के साथ नगर निगम की टीमें लगाई जाएंगी, वह सभी फड़ लगाकर सामान बेचने वालों को कोटला चुंगी में भेजेंगे।
सुहागनगरी की जनता वर्षों से सड़कों पर अतिक्रमण एवं जाम की गंभीर समस्या से जूझ रही है। सुभाष तिराहे से सदर बाजार होते हुए नालबंद से रसूलपुर थाने पर व्यापारियों ने फड़ों पर सामान सजाकर फुटपाथ पर पूरी तरह अतिक्रमण कर रखा था। डीएम के निर्देश पर जिला एवं नगर निगम प्रशासन सख्ती से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवा रहा है। अब मंगलवार के दिन संत टाकीज से सदर बाजार तक लगने वाले मंगल बाजार को शिफ्ट करने की रणनीति बनाई गई है। नगर निगम द्वारा बोधाश्रम चौराहे से कोटला चुंगी तक ओवरब्रिज के नीचे जमीन खाली कराकर यहां मंगल बाजार शिफ्ट कराया जा रहा है। मंगलवार को ओवरब्रिज के नीचे ही मंगल बाजार लगेगा। सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह ने बताया कि अब मंगल बाजार सदर बाजार की जगह ओवरब्रिज के नीचे संचालित होगा। यहां जमीन को समतल करा दिया गया है। सुबह चूना डलवाया जाएगा। व्यापारी सर्विस रोड के दोनों तरफ मुंह करके सामान बिक्री कर सकेंगे। ग्राहक अपने वाहन ओवरब्रिज के नीचे ही खड़े करेंगे। इसके साथ ही मंगल बाजार में फड़ लगाने वालों को यहां भेजने के लिए पुलिस फोर्स व नगर निगम की टीमें लगाई जाएंगी।