{"_id":"667b3f7eb980fee436025bf4","slug":"truck-ran-over-brother-and-sister-riding-a-moped-sister-died-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-127562-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रक ने मोपेड सवार भाई-बहन को रौंदा, बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रक ने मोपेड सवार भाई-बहन को रौंदा, बहन की मौत
Wed, 26 Jun 2024 03:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। आगरा हाईवे पर मंगलवार सुबह मोपेड सवार भाई बहन को ट्रक ने रौंद दिया। बहन की मौके पर मौत हो गई। भाई के मामूली चोट आई है। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। भीमनगर, गली नंबर तीन निवासी जीतू मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे बहन नीतू (38) के साथ आगरा से मोपेड पर घर लौट रहा था। एफएच मेडिकल काॅलेज के सामने पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी। नीतू मोपेड के साथ सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ वहां निगल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीतू के दूसरी ओर गिरने पर मामूली चोट आई है।
जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने बच्चों सहित भाइयों के पास रह रही थी। महिला अपने पीछे चार संतानों को रोते बिलखते छोड़ गई है। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।