फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Truck owner sold 418.50 quintal maize sent to Indore

Firozabad News: इंदौर भेजा गया 418.50 क्विंटल मक्का ट्रक मालिक ने बेचा

Thu, 25 Jul 2024 07:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 25 Jul 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
Truck owner sold 418.50 quintal maize sent to Indore
शिकोहाबाद। ट्रक से इंदौर भेजा गया मक्का नसीरपुर क्षेत्र में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक स्वामी और चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मक्का को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जनपद आगरा के कमलानगर अवधेशपुरी निवासी पंडित संजीव गर्ग ने गत 19 जुलाई को शिकोहाबाद मंडी से आढ़तियों से 418.50 क्विंटल मक्का खरीदकर इंदौर की फर्म एसोसिएट एल्कोहल एंड ब्रिवरेज लिमिटेड के लिए ट्रक से रवाना किया था। इस माल को भेजने के लिए उन्होंने ट्रांसपोर्ट कंपनी कुरावली से ट्रक मंगवाया था। जब माल इंदौर नहीं पहुंचा, तो संजीव को शक हुआ। उन्होंने जानकारी की, तो ज्ञात हुआ कि माल से भरे हुए ट्रक को चालक ले गया था। इसका ट्रक स्वामी नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव गड़रौली का रहने वाला है।
विज्ञापन

उसने ट्रक को नसीरपुर में खड़ा करके उसमें रखी हुई मक्का के 180 पैकेट एक ट्रैक्टर में भरकर सिरसागंज मंडी में बेचने के लिए भेज दिया है। यह जानकारी पाकर पीड़ित के होश उड़ गए। वह अपने साथियों के साथ बृहस्पतिवार को नसीरपुर थाने पहुंचा। जहां उसने पुलिस की मदद से ट्रक स्वामी और चालक दोनों को पकड़वा दिया। अब पीड़ित का मक्का का माल और ट्रक स्वामी और चालक दोनों नसीरपुर पुलिस के कब्जे में हैं। नसीरपुर पुलिस ने पीड़ित को मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकोहाबाद थाने भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed