फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Troubled by financial constraints and discord, the woman committed suicide.

Firozabad News: आर्थिक तंगी और कलह से परेशान होकर महिला ने की थी आत्महत्या

Tue, 23 Jul 2024 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Jul 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Troubled by financial constraints and discord, the woman committed suicide.
शिकोहाबाद। आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर शनिवार को आत्महत्या की थी। मृतका के शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला की मौत के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

गत 20 जुलाई की रात एक महिला का शव माधौगंज ओवरब्रिज के नीचे रेलट्रैक पर मिला था। महिला का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा था। मृतक महिला के शव की शिनाख्त पुलिस ने घटना के दूसरे दिन की। पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त गुड्डी देवी (40) निवासी निकाऊ थाना खैरगढ़ के रूप में की। पुलिस के अनुसार मृतका का पति शराब पीने का आदी था। वह कोई काम नहीं करता था। आए दिन घर में पिटाई करता था। मृतका के पास तीन बच्चे सुमित, आर्यन और दिव्या हैं। आए दिन की होने वाली पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला ने माधौगंज ओवरब्रिज के समीप ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

परिजन बीते दो दिन से महिला की तलाश कर रहे थे। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजन महिला की तलाश करते हुए थाने आए थे। जिन्होंने मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद जाकर शव की शिनाख्त की है। जिसके चलते शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed