फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Troubled by debtors, bangle worker jumped into Yamuna, left suicide note

Firozabad News: कर्जदारों से परेशान होकर यमुना में कूदा चूड़ी मजदूर, सुसाइड नोट छोड़ा

Thu, 28 Nov 2024 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 28 Nov 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Troubled by debtors, bangle worker jumped into Yamuna, left suicide note
यमुना में चूड़ी श्रमिक की जांच करती टीम। संवाद - फोटो : यमुना में चूड़ी श्रमिक की जांच करती टीम।
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में बुधवार को चूड़ी मजदूर ने कर्जदारों से परेशान होकर यमुना में छलांग लगा थी। बृहस्पतिवार को सात घंटे से अधिक समय तक पुलिस व पीएसी के गोताखोर यमुना में मजदूर की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। मृतक ने घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें आखिरी राम-राम भी लिखा हुआ है। नहर में छलांग लगाने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी को भी फोन कर हमेशा के लिए जाने की बात कही थी। थाना दक्षिण के महावीर नगर निवासी आनंद कुमार उर्फ आनंद बाबू (47) चूड़ी मजदूर हैं। वह बुधवार को थाने जाने की बात कहकर पत्नी को रुपये देकर घर से चले गए। बेटे आकाश ने बताया कि यमुना नदी किनारे पहुंचकर अपनी पत्नी को फोन किया और कहा कि हमारी-तुम्हारी आखिरी राम-राम अब मैं जा रहा हूं। जब तक मैं फोन पर बात करता, उन्होंने फोन बंद कर दिया। इसके बाद इंधौन पुल से यमुना में छलांग लगा दी। आनंद का बेटा आकाश मौके पर पहुंचा तो उसे पिता नजर नहीं आए। उसने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस बुधवार से ही यमुना में तलाश करा रही है, लेकिन अभी तक सुराग नहीं लग सका है। पुत्र आकाश ने बताया कि जरूरत पड़ने पर पिता ने मकान गिरवी रखा था। लेकिन मकान गिरवी रखने वाला व्यक्ति वापसी बैनामा नहीं कर रहा था। साथ ही कुछ कर्जदार परेशान भी कर रहे थे। उसके पिता थाने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। मजदूर पर कितना कर्ज का परिजन इसकी जानकारी नहीं दे सके। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी दो शिफ्ट में स्टीमर से मजदूर की तलाश कराई गई है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। मामले में अभी कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed