फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Troubled by a moneylender, a young man hanged himself in Tundla, died

Firozabad News: टूंडला में सूदखोर से परेशान युवक ने लगाया फंदा, मौत

Thu, 02 Nov 2023 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Nov 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Troubled by a moneylender, a young man hanged himself in Tundla, died

विज्ञापन

टूंडला। सूदखोरों की धमकियों से परेशान एक युवक ने घर में पंखे पर अंगोछे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि सूदखोर कई दिनों से फोन पर धमकियां देते हुए परेशान कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना थाना क्षेत्र के गांव नगला तेजपाल की है। गांव का 24 वर्षीय जयवीर सिंह पिता के साथ खेती करता था। बृहस्पतिवार शाम वह घर में अकेला था। परिजन खेतों पर काम करने गए हुए थे। शाम छह बजे करीब जब परिजन घर पहुंचे तो जयवीर सिंह को कमरे में पंखे के कुंदे से अंगौछे के सहारे लटका पाया। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उसे उपचार के लिए ले जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


मृतक जयवीर सिह के पिता मान सिंह ने बताया कि उनके पुत्र ने किसी से कर्ज लिया था। उधार लिए रुपयों से ज्यादा ब्याज दे चुके। बावजूद इसके सूदखोर लगातार फोन पर उसे धमकियां दे रहा था। सूदखोर कौन है वह नहीं जानते, किंतु उसका मोबाइल नंबर है। मृतक जयवीर सिंह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि युवक ने सूदखोर से परेशान होकर आत्महत्या की है। तहरीर पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकद्दमा दर्ज किया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




...और सूदखोर ने थाना प्रभारी को ही दे डाली धमकी

टूंडला। किसान पुत्र जयवीर सिंह के आत्महत्या करने के मामले में परिजनों द्वारा दिए सूदखोर के नंबर पर थाना प्रभारी ने कॉल लगाई तो वह थाना प्रभारी को ही धमकाने लगा। उन्होंने कर्ज लेने वाले युवक द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की जानकारी देते हुए उससे पूछताछ की तो वह थाना प्रभारी से गाली देते हुए बोला कि इंस्पेक्टर हो तो क्या कर लेगा। इतना ही नहीं वह बोला कि कर्जदार ऐसे नहीं मर सकता, वह कर्ज देकर मरेगा या उसे हम मारेंगे तब मरेगा....। जब थाना प्रभारी ने अपनी भाषा का प्रयोग करते हुए अपना परिचय दिया तो उसने फोन काट दिया। अब पुलिस सूदखोर के मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed