फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Trolley collided with a bike, two youths injured

Firozabad News: ट्रॉला ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल

Sun, 23 Mar 2025 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Mar 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Trolley collided with a bike, two youths injured
सांकेतिक
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर रविवार दोपहर एक ट्रॉला ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एफएच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

फिरोजाबााद के रसूलपुर निवासी अरशद अपने दो साथी सुहेल और फैजान निवासी जाटवपुरी, फिरोजाबाद के साथ आगरा मोबाइल खरीदने के लिए जा रहे थे। उनकी बाइक दोपहर एक बजे करीब जैसे ही हाईवे रीजेंसी के सामने पहुंची, तभी पीछे से आए ट्रॉला ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अरशद और फैजान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों को एफएच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। घटना के बाद चालक ट्रॉला लेकर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रॉला चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed