{"_id":"6786a81db8ac408fdc0fc05f","slug":"tricycles-distributed-to-disabled-people-equipment-distributed-to-old-people-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-140832-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल, वृद्धों को बांटे गए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल, वृद्धों को बांटे गए उपकरण
Tue, 14 Jan 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
ट्राइसाकिल मिलने के बाद खुशी जताते दिव्यांगजन।
- फोटो : ट्राइसाकिल मिलने के बाद खुशी जताते दिव्यांगजन।
फिरोजाबाद। भारत सरकार की एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत एसआरके डिग्री कॉलेज के मैदान में दिव्यांगजन को निशुल्क उपकरणों का वितरण किया गया। नगर विधायक मनीष असीजा ने 70 लाख 80 हजार कीमत के 1975 उपकरणों का वितरण कियामुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजन को हर संभव मदद की जाती है। इसी शृंखला में एडिप योजना के तहत 288 दिव्यांगजनों एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 258 वरिष्ठजन का चिह्नांकन किया गया। इनका वितरण किया गया। सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने कहा कि दिव्यांगजन को लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान दिव्यांग कल्याण अधिकारी केएम सिंह, पूर्व उप महापौर श्याम सिंह यादव, अमित गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, आनंद अग्रवाल, अनुपमा शर्मा, एलिम्को कंपनी के सहायक प्रबंधक संदीप कुमार,हि मांशु शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कुछ दिव्यांगजन बैरंग लौट गए
एसआरके कॉलेज में दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल वितरण के दौरान कुछ दिव्यांग महिला-पुरुष बिना रजिस्ट्रेशन कराए ही वहां पहुंच गए। ऐसे लोगों को यह कहकर वापस लौटा दिया गया कि अब दोबारा से कैंप लगेगा। उसमें चिह्नांकन करके लाभांवित किया जाएगा।
विज्ञापन
कुछ दिव्यांगजन बैरंग लौट गए
एसआरके कॉलेज में दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल वितरण के दौरान कुछ दिव्यांग महिला-पुरुष बिना रजिस्ट्रेशन कराए ही वहां पहुंच गए। ऐसे लोगों को यह कहकर वापस लौटा दिया गया कि अब दोबारा से कैंप लगेगा। उसमें चिह्नांकन करके लाभांवित किया जाएगा।
विज्ञापन