{"_id":"6a78d61256b900c88108d87d","slug":"tricolour-bhole-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-181755-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भोले की भक्ति में तिरंगे का रंग, श्रद्धा और देशभक्ति का अनोखा संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भोले की भक्ति में तिरंगे का रंग, श्रद्धा और देशभक्ति का अनोखा संगम
विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-204-कंधों पर भोलेनाथ की अनूठी कांवड़ लेकर जाता कांवड़िया। स्रोत पुलिस
शिकोहाबाद। सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धा और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। कोई भोलेनाथ की प्रतिमा को कंधे पर लेकर गंगाजल लेकर जा रहा था, तो कोई तिरंगे में कांवड़ को लपेटकर बटेश्वरनाथ मंदिर की ओर आगे बढ़ रहा था। इन अनोखी कांवड़ ने अनूठा संदेश दिया। एसपी ग्रामीण ने भी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
शनिवार रात से ही कांवड़ियों का सोरों से गंगाजल लेकर आगमन शुरू हो गया था। रविवार सुबह भी एटा-जसराना मार्ग होते हुए कांवड़ियों का प्रवेश शिकोहाबाद नगर में जारी रहा। कंधों पर कांवड़ और हांथ में तिरंगा और जुबां पर भोलेनाथ के जयघोष वातावरण को भक्ति और देशभक्तिमयी बना रहे थे। वहीं कांवड़ को तिरंगे में लपेटकर जसराना से बटेश्वरनाथ मंदिर की ओर आगे बढ़ रहे भाई-बहन भी भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का अनूठा संदेश देते हुए चल रहे थे।
अनोखी कांवड़ को देख हर कोई हुआ हैरान
कंधों पर भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा, भोले के हांथों में गंगाजल और आखों पर चश्मा पहने भगवान शिव की अनोखी कांवड़ देखने को मिली। सत्यवीर सिंह चौहान निवासी महाबलेश्वर ने बताया कि वह सोरों से भोले की कांवड़ में गंगाजल लेकर महाबलेश्वर स्थित शिव मंदिर पर गंगाजल से अभिषेक कराने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
जसराना-शिकोहाबाद के कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों के स्वागत के लिए मौजूद एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा तथा समाजसेवी प्रिंस जैन ने वहां से गुजरने वाले कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। भोलेनाथ और तिरंगे में लिपटी हुई कांवड़ को देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान थे।