फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Trial of Arc Chips Factory established at a cost of 50 lakhs

50 लाख की लागत से स्थापित आर्क चिप्स फैक्ट्री का ट्रायल

Tue, 12 Oct 2021 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Trial of Arc Chips Factory established at a cost of 50 lakhs
शिकोहाबाद के गांव दिखतोली में समूह द्वारा लगाई गई आलू की चिप्स फैक्ट्री में चिप्स तैयार करते समू - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़कर बनाई गई सुहागनगरी महिला प्रेरणा कृषक उत्पादक कंपनी के आर्क चिप्स प्लांट का मंगलवार को ट्रायल हुआ। कंपनी से जुड़ी आठ डायरेक्टर के साथ सीडीओ चर्चित गौड़ एवं उपायुक्त एनआरएलएम राजेश कुमार कुरील मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीडीओ चर्चित गौड़ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को जोड़कर सुहागनगरी महिला प्रेरणा कृषक उत्पादन कंपनी का गठन किया। इस कंपनी में करीब छह सौ से अधिक महिलाओं को जोड़ा है। इस कंपनी द्वारा आर्क ब्रांड के नाम से चिप्स का उत्पादन करके उसकी बिक्री किए जाने का प्लान तैयार किया। पिछले दिनों विकास भवन सभागार में इसका पैकिंग को लांच किया गया था।
विज्ञापन

इंदौर, जयपुर के साथ दिल्ली से मशीनों को मंगाकर इसकी स्थापना शिकोहाबाद के गांव दिखतौली में की है। मंगलवार को इस फैक्ट्री में चिप्स बनाए जाने का विधिवत ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान सीडीओ चर्चित गौड़ ने बताया कि चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री में प्रतिदिन चार क्विंटल आलू की खपत होगी। उन्होंने कहा कि चिप्स उच्च क्वालिटी के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी बिक्री का काम समूह से जुड़े करीब 45 हजार महिलाएं करेंगी। उन्होंने इससे होने वाला लाभ महिलाओं को ही मिलेगा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में महिलाओं द्वारा कंपनी एक्ट में रजिस्टर्ड यह पहला कृषि उत्पादक समूह है जो पूर्णता महिलाओं द्वारा गठित कंपनी है। इस दौरान कंपनी की आठ डायरेक्टर के अलावा बीडीओ शिकोहाबाद सिद्धार्थ मिश्रा, जिला मिशन प्रबंधक राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed