फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Trains delayed for four hours, 15 canceled

Firozabad News: चार घंटे तक लेट रहीं ट्रेनें, 15 निरस्त

Thu, 27 Feb 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 27 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Trains delayed for four hours, 15 canceled
टूंडला स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रेलयात्री - फोटो : टूंडला स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रेलयात्री
टूंडला। महाकुंभ समापन होने के बाद भी ट्रेन संचालन पटरी पर नहीं लौट रहा है। बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय से चलने वाली ट्रेनें चार घंटे की देरी से चलीं। वहीं रेल प्रशासन ने अप व डाउन की 15 ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इसके साथ ही अप व डाउन की पांच ट्रेनों को पंड़ित दीन दयाल जंक्शन से गाजियाबाद जंक्शन के मध्य डायवर्ट कर दिया। ट्रेनों की बिगड़ती स्थिति के कारण रेलयात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


प्रयागराज में 144 साल बाद आयोजित किए गए महाकुंभ का महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान के साथ समापन हो गया। इसके बावजूद भी ट्रेनों के संचालन की स्थिति में सुधार नहीं आया है। प्रयागराज में अभी भी तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के चलते रेल प्रशासन ने पंड़ित दीन दयाल जंक्शन और गाजियाबाद जंक्शन के मध्य रुट डायवर्ट कर ट्रेनों को चलाया। ट्रेनें रूट डायवर्ट से प्रयागराज न होकर दूसरे रुट गाजियाबाद दिल्ली पहुंच रहीं हैं। वहीं ट्रेनों की लेट तलीफी अभी भी जारी है। ट्रेनों के रद्द रहने, देरी से चलने एवंअन्य रुट से चलने से रेलयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन





दीनदयाल जंक्शन से डायवर्ट की गईं ट्रेनें

अप की महानंदा एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गाजियाबाद जंक्शन व डाउन की सीमांचल एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस को गाजियाबाद जंक्शन से होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बीच चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन





देरी से चलने वाली की ट्रेनें

पूर्वा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, अवध एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, मरुधर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जियारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, मगध एक्सप्रेस तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, नंदन कानन एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे वहीं डाउन की नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दो घंटे देरी से टूंडला पहुंची।




रद्द की गईं प्रमुख ट्रेनें
अप की मुरी एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस प्रयागराज से कानपुर तक, लिक्ष्वी एक्सप्रेस, कानपुर-टूंडला मेमो पैसेंजर। वहीं डाउन में मगध एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, नंदन-कानन एक्सप्रेस, अजीमाबाद एक्सप्रेस, प्रताप एक्सप्रेस, लिक्ष्वी एक्सप्रेस, टूंडला-कानपुर मेमो पैसेंजर सहित 15 ट्रेनें रद्द रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed