{"_id":"66f20d1cf578224dc9087167","slug":"training-given-on-use-of-coarse-grains-at-block-resource-centers-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-133925-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ब्लाक संसाधन केंद्रों पर मोटे अनाज के प्रयोग का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ब्लाक संसाधन केंद्रों पर मोटे अनाज के प्रयोग का दिया प्रशिक्षण
Tue, 24 Sep 2024 06:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना के तहत स्कूल केरीकुलम के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित किए जाने का कार्यक्रम तीन ब्लाकों में आयोेजित किया गया। इसमें अन्न के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी शिक्षकों को दी जा रही है। ताकि मोटे अनाज का प्रयोग किया जा सके।
सोमवार को इसका प्रशिक्षण ब्लाक फिरोजाबाद, शिकोहाबाद एवं हाथवंत ब्लाक के ब्लाक संसाधन केंद्रों पर आयोजित किया गया। उप निदेशक कृषि सतेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले के सभी ब्लाकों के ब्लाक संसाधन केंद्रों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। अध्यापकों को श्री अन्न के स्वास्थ्य संबंधी लाभों एवं पकवानों के विषय में जानकारी दी जाएगी। अध्यापकों के माध्यम से श्रीअन्न के महत्व के विषय में छात्र छात्राओं को जानकारी प्राप्त हो सकेगी। शिकोहाबाद में जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने श्री अन्न-मोटे अनाजों से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी गई प्रशिक्षण के दौरान ब्रजेश कुमार सिंह, राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। फिरोजाबाद ब्लाक संसाधन केद्र पर कृषि वैज्ञानिक डा.ओमकार यादव,अखिलेष चौधरी व हाथवंत रमनदेव शर्मा ने कहा रागी, मडुआ, कोदो से बनने वाली रेसिपी के बारे में जानकारी दी।