{"_id":"5f0af7108ebc3e63bb109ca6","slug":"train-accident-firozabad-news-agr450076868","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के ढोलपुरा ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। ढोलपुरा ओवरब्रिज के नीचे रविवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर कट गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां युवक की पहचान आगरा के थाना बाह के पातीपुरा निवासी श्याम सिंह (35) पुत्र छोटेलाल के रूप में की गई।
सूचना पर युवक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इधर, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कुछ ही देर में युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक लाइनपार ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आगरा निवासी युवक ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ज्यादा कुछ बता नहीं सके। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।