फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   trafic rools

त्योहार पर चौराहे और बाजार जाम, पुलिस का नहीं कोई इंतजाम 111

Tue, 03 Nov 2020 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
trafic rools
फिरोजाबाद में करवाचौथ की खरीदारी के दौरान कोटला चुंगी चौराहे पर लगा जाम। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। त्योहार पर भी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त है। सोमवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम लगा रहा। सदर बाजार में जाम लगा रहा। किसी भी चौराहे पर यातायात पुलिस का कोई भी इंतजाम दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक सदर बाजार में जाम की स्थिति रही।
सिनेमा चौराहे से घंटाघर तक जाम लगा रहा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो पहिया वाहन चालक गलियों में रास्ता तय करते हुए गंतव्य तक पहुंचे। कोटला चुंगी चौराहे पर जाम की गंभीर स्थिति पूरे दिन बनी रही। करवा चौथ के लिए करवा, कैलेंडर, पूजन का सामान लेने महिलाओं की भीड़ कोटला चुंगी से लेकर रामलीला तक लगे बाजार में दिखाई दी।
विज्ञापन

यहां ई रिक्शा और आटो रिक्शा न हटाए जाने के कारण चौराहा जाम रहा। फल आदि के ठेल वाले भी फुटपाथ घेरे खडे़ रहे, लेकिन चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रास्ता जाम होने के बाद भी इन्हें नहीं हटाया। क्लब चौराहा, जलेसर रोड चौराहा, बर्फखाना चौराहा, पुराना डाकघर चौराहा, गंज चौराहा पर भी घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहों पर ई रिक्शा का जमघट
शहर में चल रहे ई रिक्शा जाम का कारण बन रहे हैं। सिनेमा चौराहा, सुभाष तिराहा, कोटला चुंगी चौराहा, पुराना डाकघर चौराहा ई रिक्शा स्टैंड के रूप में तब्दील हो गए हैं। चौराहे के दोनों तरफ ई रिक्शा रास्ता घेर कर खडे दिखाई देते हैं। इससे इन चौराहों पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

ब्रिज के नीचे ठेल, ई रिक्शा और टेंपो खड़ा करने को मिले स्थान
डाकखाना चौराहे पर स्टेशनरी की दुकान करने वाले राजेश पोरवाल कहते हैं कि जब तक ई रिक्शा पर अंकुश नहीं लगाया जाएगा तब तक जाम की समस्या तस की तस रहेगी। कोटला चुंगी चौराहा पर ट्रांसपोर्ट चलाने वाले प्रदीप दीक्षित कल्लू का कहना है कि फल के ठेल, टेंपो और ई रिक्शा चौराहे से हटा कर ब्रिज के नीचे खडे़ किए जाएं तो जाम नहीं लगेगा। पार्षद प्रमोद राजौरिया का कहना है कि शहर में वन वे व्यवस्था को फिर से लागू किया जाए। ई रिक्शा और टेंपो एक स्थान पर एक साथ कई संख्या खडे़ न हों तो इससे भी जाम की समस्या काफी हल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed