फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traffic rules are being flouted even in road safety fortnight

Firozabad News: सड़क सुरक्षा पखवाड़े में भी यातायात नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

Wed, 19 Jul 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 19 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Traffic rules are being flouted even in road safety fortnight
फिरोजाबाद। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस भले ही लोगों को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आमजन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का काम कर रही हो, लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि मंगलवार को कहीं बाइक पर बिना हेलमेट के चार-चार लोग फर्राटा भरते दिखाई दिए। वहीं सवारी वाले ई-रिक्शा को लोडर ई-रिक्शा बना डाला। सवाल यह कि आखिर लोग कब सुधार की ओर ध्यान देंगे, जिससे हादसों को रोका जा सके। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा की शुरुआत सोमवार से हो गई। परिवहन विभाग द्वारा स्कूल काॅलेजों में संगोष्ठी आयोजित करके छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। जब सड़क पर निकले तो यहां इन्हीं नियमों को ताक पर रखकर चालक वाहन दौड़ाते दिखाई दिए। इनमें न तो यातायात पुलिस द्वारा चालन किए जाने का भय दिखा और न ही आईटीएमएस के तहत होने वाले ऑनलाइन चालान किए जाने का असर। हालात यह थे कि एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर फर्राटे से निकल गए। उनके सिर पर तो हेलमेट तक नहीं था। दूसरी बाइक पर चार युवक सवार थे। हेलमेट इन्होंने भी नहीं पहना था। अकेले बाइक सवार ही नहीं बल्कि स्कूटर रेहड़ी का संचालन भी मनमाने ढंग से किया जा रहा है।
विज्ञापन




-यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार चालान काटने की कार्रवाई की जा रही है। विभाग लोगों को जागरूक भी कर रहा है। इसके लिए और भी प्रयास करेंगे, जिससे ताकि लोग नियमों का पालन कर सकें।
विज्ञापन

आजादपाल सिंह, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed