फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traders today roared out a rally, the market closed yesterday

व्यापारी आज निकालेंगे गर्जना रैली, कल बाजार बंद

Fri, 21 Aug 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 21 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Traders today roared out a rally, the market closed yesterday
फीरोजाबाद। फीरोजाबाद कांच उद्योग व्यापार मंडल का घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन दूसरे दिन शुक्रवार को भी चला। व्यापारियों ने कहा कि अब स्पष्ट हो चुका है कि नगर निगम के अधिकारी भ्रष्ट हैं। 22 अगस्त को धरना प्रदर्शन के साथ अपराह्न दो बजे से रामलीला चौराहे से गर्जना रैली निकाली जाएगी। 23 अगस्त को समूचे बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कई संगठनों ने आंदोलन को समर्थन किया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी के सानिध्य में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व युवा नगर अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय ने किया। प्रदेश मंत्री कैलाश उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम सिर्फ सत्ता के दलालों का अड्डा बन गया है। नगर आयुक्त के कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगे हैं, लेकिन बंद रखे जाते हैं। मदनलाल वर्मा एवं रामबाबू वार्ष्णेय ने कहा कि निगम के अधिकारी अपने घोटालों को छिपाने के लिए स्वकर प्रणाली के नाम पर परेशान कर रहे हैं। बसंत शर्मा ने कहा केंद्र सरकार की ओर से विद्युत विभाग को 169 करोड़ रुपये मिले हैं। अधिकारी बंदरबांट करने में लगे हैं। सुधीर वार्ष्णेय ने कहा निगम का कर्मचारी गालीगलौज एवं अभद्रता करता है, इसकी सीडी व्यापारी डीएम को देंगे। रवींद्रलाल तिवारी ने कहा 22 अगस्त अपराह्न दो बजे से रामलीला चौराहा से गर्जना रैली निकाली जाएगी। रैली डाकखाना चौराहा, शिवाजी मार्ग, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड, सिनेमा का चौराहा, गंज चौराहा, शास्त्री मार्केट होते हुए घंटाघर पर सभा में पर्रिवर्तित होगी। 22 अगस्त को धरना रेहना की पुलिया बाजार समिति अध्यक्ष पंकज यादव और चंद्रवार बाजार समिति के अध्यक्ष सुधीर श्रोत्रिय के नेतृत्व में होगा। ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएसन के अध्यक्ष आशीष सिंह ने 11 हजार की थैली भेंट की। सनातन ब्राह्मण समाज के एससी शर्मा, सवर्ण संगठन के कौशल किशोर उपाध्याय, रवींद्र प्रधान, विद्यार्थी परिषद अंकिता भारद्वाज, कायस्थ महासभा ने व्यापार मंडल को समर्थन दिया। धरने में सुनील अग्रवाल, रमेशचंद्र अग्रवाल, सुशील जैन, बालम जी, पीके पाराशर, मनोज शर्मा, राजेश अग्रवाल, प्रकाश भारद्वाज, त्रिलोकीनाथ पोरवाल, अंशुल जैन, आसिम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed