{"_id":"3cb0ef0a499d953e01e510edc6142ab2","slug":"trader-beat-by-a-policeman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने उधारी मांगने पर दुकानदार पीटा, सामान फेंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने उधारी मांगने पर दुकानदार पीटा, सामान फेंका
ब्यूरो, अमर उजाला फीराोजाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधारी के पैसे मांगने पर सिपाही ने दुकानदार पीट दिया और सामान फेंक दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस सिपाही को ले गई। आरोपी सिपाही गांधी पार्क चौकी पर तैनात है। दहशत में आए दुकानदार ने थाने में तहरीर तक नहीं दी है।
दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सतीश चंद्र की बस स्टैंड के सामने गांधी पार्क पुलिस चौकी के सामने पीके टी स्टाल के नाम से दुकान है। गुुरुवार दोपहर सतीश दुकान पर बैठा था। तभी गांधी पार्क चौकी पर तैनात सिपाही देवेंद्र पहुंच गया और उधार सामान मांगने लगा। सतीश ने उससे उधारी के रुपये मांग तो सिपाही गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर सतीश की पिटाई कर दी और सामान फेंक दिया। सूचना पर पुलिस पहुुंच गई। आरोपी सिपाही को थाने ले जाया गया। कोतवाल उत्तर का कहना है कि पीड़ित तहरीर देगा तो मामला दर्ज कर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई होगी।
सिपाही के निलंबन की संस्तुति
सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि सिपाही देवेंद्र द्वारा दुकानदार सतीश के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सिपाही नशे की हालत में था। सिपाही को निलंबित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी को पत्र लिखा है।