{"_id":"66ba4c80d5739433770d9ded","slug":"trade-bodys-strike-postponed-after-talks-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-131275-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वार्ता के बाद व्यापार मंडल का धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वार्ता के बाद व्यापार मंडल का धरना स्थगित
Mon, 12 Aug 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में 14 अगस्त को धरना प्रदर्शन नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में वार्ता के साथ ही स्थगित कर दिया है। चौराहों पर जाम से निजात के साथ अन्य मार्गों पर अमल करने का भरोसा दिया है। सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में नगला भाऊ स्थित कार्यालय में व्यापारियों, नगर निगम के सहायक आयुक्त निहालचंद्र एवं सीओ सिटी हिमांशु गौरव के साथ बैठक हुई। व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने अपना पक्ष प्रमुखता से रखा। व्यापारियों की बात सुनने के बाद सहायक नगर आयुक्त निहालचंद्र ने कहा शहर के प्रमुख सिनेमा चौराहा, गांधीपार्क, सुभाष पार्क, सुहागनगर, नगला भाऊ, क्लब चौराहा, कोटला चुंगी, जाटवपुरी व नगला बरी चौराहे पर गोल चक्कर बनाए जाने प्रस्ताव को नगर निगम में रखा जाएगा। शास्त्री मार्केट में वॉटर टैंक का काम शुरू कराया जाएगा।
कोटला चुंगी व क्लब चौराहे के ऑटो स्टैंड चालू किए जाएंगे। निगम की जर्जर दुकानों की मरम्मत कराने के साथ स्कूलों की छुट्टी के समय में परिवर्तन की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ व्यापार मंडल ने 14 अगस्त को धरना स्थगित कर दिया है। इस दौरान रामबाबू झा, रामाशंकर यादव दादा, परशुराम लालवानी, पवन दीक्षित, राकेश बाबू शर्मा, मुफीद खान, भानु उपाध्याय, आकृति सहयोगी मौजूद थे।