फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Trade board protested against elevation of Sadar Bazar pavement

सदर बाजार के फुटपाथ ऊंचा करने का व्यापार मंडल ने किया विरोध

Sat, 13 Feb 2021 07:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Trade board protested against elevation of Sadar Bazar pavement
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा सदर बाजार की सड़क की साइड में फुटपाथ बनाए जाने का मामला गरमाता जा रहा है। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने फुटपाथ ऊंचा किए जाने का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा गांधीपार्क चौराहा से लेकर रसूलपुर थाने तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सिनेमा चौराहा तक सड़क बनाने के साथ फुटपाथ का काम पूरा हो गया है। सिनेमा चौराहा से लेकर इमामबाड़ा तक सड़क बनाने का काम काफी दिनों से चल रहा है। फुटपाथ खोदने के काफी दिनों के बाद काम अब जाकर शुरू हो सका है। इस पर फिरोजाबाद व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने सदर बाजार की सड़क पर फुटपाथ मनमाने ढंग से ऊंचा किए जाने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि फुटपाथ ऊंचा हो जाने के कारण दुकानें नीची हो जाएंगी। इससे व्यापारियों को हानि होगी। उन्होंने विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। विरोध करने वालों में अमित वार्ष्णेय, शुभम राजपूत, सुधीर वार्ष्णेय, शिवांशु शर्मा, दुष्यंत यादव, विजय भंवानी, मुकेश वार्ष्णेय आदि सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

कंछल गुट के व्यापारियों ने फुटपाथ ऊंचा करने का किया समर्थन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) की महानगर अध्यक्ष दिलीप मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें निगम द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के सुंदरीकरण कार्य और फुटपाथ बनाए जाने की सारहना की है। गुट के सदस्यों का कहना है कि महापौर नूतन राठौर और नगर आयुक्त विजय कुमार की योजना अनुसार फुटपाथ ऊंचा किए जाने से व्यापारियों को लाभ होगा। कंछल गुट के जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर ने नगर निगम प्रशासन की पहल की सराहना की। बैठक में जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रामनरेश कटारा, रोहित कटारा सहित अन्य व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed