फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tractor went out of control and rammed into Chowmeen's cart, four injured

Firozabad News: अनियंत्रित होकर चाऊमीन के ठेल में घुसा ट्रैक्टर, चार घायल

Sun, 15 Sep 2024 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 15 Sep 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tractor went out of control and rammed into Chowmeen's cart, four injured
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चाऊमीन के ठेले में घुस गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही हादसे में करीब चार लोग घायल भी हुए हैं। हादसा होते ही चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने और घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। शहर के स्टेशन रोड पर एमजी काॅलेज के समीप महावीर नगर निवासी युवक चाऊमीन की ठेल लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। शनिवार शाम स्टेशन की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चाऊमीन की ठेल में घुस गया। हादसा होते ही चालक मौके से फरार हो गया और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे में ठेला भी पूरी तरह टूट गया है। साथ ही दंपत्ती सहित करीब चार लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। साथ ही ट्रैक्टर को थाने भेजा है। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चालक का पता लगाया जाएगा। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed