{"_id":"69ff6fe0151dc2d6f308189f","slug":"tractor-runs-over-old-man-sitting-in-field-death-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-174398-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: खेत में बैठे बुजुर्ग पर चढ़ा ट्रैक्टर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: खेत में बैठे बुजुर्ग पर चढ़ा ट्रैक्टर, मौत
Sat, 09 May 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 09 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
पचोखरा। थाना रजावली क्षेत्र के गांव शेखूपुर में शुक्रवार दोपहर में खेत के समतलीकरण के समय एक बुजुर्ग की ट्रैक्टर चढ़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए जिला अस्पताल भेजा।
गांव शेखूपुर थाना रजावली निवासी मनीराम (67) शुक्रवार दोपहर को अपने घर से निकलकर आ गए थे। गांव में ट्रैक्टर से खेत में समतलीकरण करने का कार्य चल रहा था। इस दौरान वह खेत के किनारे बैठ गए थे। इसी दौरान ट्रैक्टर के अचानक बैक हो जाने के कारण बुजुर्ग के ऊपर पहिया चढ़ गया। जानकारी होते ही मौके पर परिजन पहुंच गए। परिजन उपचार को एत्मादपुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में ले गए। जहां स्थिति गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण करके मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ब्रजकिशोर ने बताया खेत पर ट्रैक्टर खड़ा था। अचानक चाबी लगाते ही बैक हो जाने के कारण हादसा हो गया। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।