फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tourism Minister hits back at Akhilesh, says BJP is following its promise of saving the Constitution to the letter

Firozabad News: अखिलेश पर पर्यटन मंत्री का पलटवार, कहा - संविधान बचाने की बात भाजपा अक्षरश निभा रही है

Sun, 07 Dec 2025 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 07 Dec 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Tourism Minister hits back at Akhilesh, says BJP is following its promise of saving the Constitution to the letter
- पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। सोशल मीडिया - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के हालिया करो या मरो, संविधान बचाओ बयान पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने तीखा पलटवार किया है। सिरसागंज आए मंत्री ने रविवार को बयान दिया कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहा है। कहां जा रहा है संविधान और कहां जा रहा है आरक्षण,यही भ्रम फैलाकर इन लोगों को एक आंशिक सफलता मिल गई है, इसलिए ये बार-बार संविधान, संविधान चिल्लाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। उन्होंने दावा किया कि वास्तव में संविधान के निर्माता की बात हो या संविधान से सम्मान की बात हो, भारतीय जनता पार्टी अक्षरश इस पालन को निभा रही है। संविधान को अपने धर्म ग्रंथ की तरह सम्मान करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है।
विज्ञापन


बाबरी मस्जिद की आधारशिला पर ममता से सवाल
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखे जाने के संबंध में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इसे एक औचित्यहीन खुराफात बताया। कहा, पश्चिम बंगाल का एक विधायक है, जो टीएमसी से निष्कासित है। समझ नहीं आ रहा कि ये ममता बनर्जी की नूरा कुश्ती है या क्या है। उन्होंने इसे निरर्थक बताते हुए कहा कि वह विधायक अपनी खुराफात कर रहा है, इस चीज का न कोई सार है, न इसका कोई औचित्य है, न इसका कोई अर्थ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed