फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Toll workers just Kandector beaten, injured

टोल कर्मियों ने बस कंडेक्टर पीटा, घायल

Sun, 13 Sep 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 13 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Toll workers just Kandector beaten, injured
हाईवे पर मोहम्मदाबाद स्थित टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने रोडवेज बस परिचालक को पीट दिया। उसे बस से खींच लिया। इससे सवारियों में चीखपुकार मच गई। परिचालक की पिटाई की सूचना अन्य रोडवेज कर्मियों को लगी तो वह टोल पर पहुंच गए। जाम लगाकर नारेबाजी की गई। टोल कर्मियों ने विरोध किया तो उनसे हाथापाई भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
विज्ञापन

घटना रविवार सायं की है। एटा डिपो की बस संख्या यूपी 81 टी 9904 आगरा से एटा जा रही थी। बस चालक दीपक निवासी एटा टोल प्लाजा पर पहुंचा तो उसे टोल कर्मियों ने रोक लिया। उससे रसीद कटाने को कहा। परिचालक निर्दोष तिवारी निवासी गंजडुंडवारा ने बस वापसी की बात कहते हुए टोल की रसीद कटवाने से मना कर दिया। इससे टोल कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने निर्दोष को बस से खींच लिया। जमकर पिटाई की गई। मारपीट होते देख सवारियों में चीखपुकार मच गई। परिचालक के साथ मारपीट की जानकारी अन्य बस चालकों और कर्मचारियों को हुई तो वह टोल पर पहुंच गए। जाम लगाकर नारेबाजी की गई। टोल कर्मियों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट हो गई। सूचना पर थाना पुलिस आ गई। जाम खुलवाते हुए पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।  पुलिस ने घायल कंडक्टर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर बस परिचालक व टोल कर्मियों में मारपीट  हो गई थी। बस परिचालक को उपचार के लिए भेजा है। अभी तक किसी भी पक्ष की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन


यात्रियों पर तानी बंदूक
टोल कर्मचारी जब परिचालक निर्दोष को पीट रहे थे तब कुछ यात्रियों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर टोल कर्मचारियों ने उनके ऊपर बंदूक तान दी। इससे यात्री दहशत में आ गए। कुछ यात्री बस से उतर कर भाग खड़े हुुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल टैक्स नहीं गुंडा टैक्स
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि जिस तरह टोल बैरियर बनाया है वह गलत है। एटा के दीपक गुप्ता ने बताया कि टोल प्लाजा पर न कोई सुविधा न कोई व्यवस्थाएं बस बंदूक की नाल पर टैक्स वसूला जाता है। वहां टोल टैक्स नहीं गुंडा टैक्स वसूला जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed