{"_id":"db4b7f440644b91eb30d032c3d457c0a","slug":"toilet-trouble-depressions-dug-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे बने मुसीबत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे बने मुसीबत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे मुसीबत बन रहे हैं। एक माह से खुले पड़े शौचालय के गड्ढे में गिरने से नई बस्ती में एक बालिका का हाथ टूट गया। फोटो सत्यापित करने में लापरवाही एवं खाते में धनराशि ट्रांसफर न होने के कारण आवेदक महिला-पुरुष निगम के चक्कर काट रहे हैं।
केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत सामुदायिक और व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। फीरोजाबाद में व्यक्तिगत शौचालय के लिए नगर निगम द्वारा 10 हजार ऑनलाइन फार्म भरवाए गए हैं, जबकि मैनुअल फार्म की संख्या भी हजारों में हैं। केंद्र सरकार से करोड़ों रुपये की धनराशि मिलने के बाद शौचालय निर्माण में तेजी आई है। नगर निगम द्वारा शौचालय निर्माण के लिए टैंक खोदवाने का कार्य शुरू कराया गया, लेकिन गड्ढा खोदवाने के बाद भी आवदेकों के खाते में धनराशि ट्रांसफर नहीं की जा रही है। वहीं लंबे समय से खोदे पड़े गड्ढे गरीबों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। नई बस्ती में एक माह से खुले पड़े गड्ढे में गिरकर एक बालिका का हाथ टूट गया। पीड़ित महिला बालिका को लेकर नगर निगम पहुंची तो वहां भी उसकी पीड़ा किसी ने नहीं सुनी। खाते में जल्द धनराशि ट्रांसफर होने की बात कहते हुए पीड़ित महिलाओं को चलता कर दिया।
मात्र 17 आवेदकों के खाते में ट्रांसफर हो सकी धनराशि
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के लिए 10 हजार से अधिक ऑनलाइन फार्म आए हैं। निर्माण कार्य प्रारंभ होने का फोटो सत्यापित करने अपलोड कराने की जिम्मेदारी सुपरवाइजर और सेनेटरी इंस्पेक्टरों को सौंपी गई है। फोटो सत्यापित करने में सुपरवाइजरों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। अभी तक मात्र 100 आवेदकों के फोटो ही अपलोड हो सके हैं। इसमें मात्र 17 आवेदकों के खाते में शौचालय निर्माण की प्रथम किश्त के रूप में दो हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।