फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Today will pay Eid-ul-Adha prayers

आज अदा होगी ईद-उल-अजहा की नमाज

Mon, 12 Sep 2016 11:53 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 12 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Today will pay Eid-ul-Adha prayers
आज अदा होगी ईद-उल-अजहा की नमाज - फोटो : Amar Ujala
नमाज अदा करने के बाद होगी कुरबानी
विज्ञापन

बकरीद पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा। बकरीद पर ईदगाह सहित प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नगर आयुक्त रामऔतार रमन, अपर आयुक्त प्रमोद कुमार ने गांधी पार्क मैदान, ईदगाह मस्जिद के साथ सदर बाजार, एक मीनारा मस्जिद, शाही मस्जिद, घंटाघर, इमामबाड़ा क्षेत्र, आगा शाह मस्जिद, छतरी वाला कुआं क्षेत्र में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त सड़कों पर पेंचवर्क कराया गया। संत टाकीज के आसपास जलनिगम द्वारा बड़े-बड़े पाइप डाल दिए गए थे। नगर आयुक्त के निर्देश पर जलनिगम द्वारा दो जेसीबी मशीन भेजकर पाइपों को हटवाया गया। उधर नमाज के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी ओमकार यादव ने सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद का जायजा लिया।
विज्ञापन


सही उम्र होने पर ही दें जानवर की कुर्बानी
शहर काजी सैय्यद शाह नियाज अली ने कहा है कि कुर्बानी के जानवर की उम्र सही होनी चाहिए। भैंस की उम्र दो साल, ऊंट की पांच साल, बकरे की एक साल से कम न हो। यदि जानवर लंगड़ा, अंधा और कमजोर हो तो कुरबानी जायज नहीं है। जिस जानवर के दांत या कान न हों, उसी कुर्बानी भी जायज नहीं है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि कुरबानी की तस्वीर सोशल मीडिया पर न डाली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के यह रहेंगे इंतजाम
18 इंस्पेक्टर और एसओ, 37 उपनिरीक्षक, 85 हैंड कांस्टेबिल, 370 सिपाही, छह ट्रैफिक पुलिस के जवान, 20 महिला सिपाही, एक महिला इंस्पेक्टर, एक प्लाटून पीएसी को साथ होमगार्डों को ईद पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया जाएगा।

एक घंटे पहले रोक दिया जाएगा ट्रैफिक
सीओ सिटी ओमकार यादव ने बताया कि बकरीद की नमाज शरू होने से करीब एक घंटे पहले सुभाष तिराहा से सदर बाजार की ओर आने वाले ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा। जबकि रेलवे स्टेशन से गांधी पार्क आने वाले ट्रैफिक को करबला की पुलिया पर रोका जाएगा। जलेसर रोड से सेंट्रल चौराहा की ओर आने वाले ट्रैफिक को बर्फखाना चौराहा पर रोक दिया जाएगा। वहीं कोटला रोड से आने वाले ट्रैफिक को डाकखाना चौराहे पर रोका जाएगा। रसूलपुर थाने के सामने से भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह व्यवस्था ईद की नमाज समाप्त होने तक जारी रहेगी।


फोर्स ने किया फ्लैग मार्च
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांधी पार्क स्थित पालीवाल हाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा बैठक की गई। बैठक के बाद पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च गांधी पार्क चौराहे से नालबंद चौराहे तक किया गया।
ईद उल अजहा की नमाज का समय
मस्जिद आयशा-        6:45 बजे
ईदगाह-                 8:30 बजे
जामा मस्जिद            8:45 बजे
शाही मस्जिद            9:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed