फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Today Suhag Nagary celebrate the Jollity of Independence

जिले में आज मनेगा आजादी का जश्न

Mon, 15 Aug 2016 12:32 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 15 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Today Suhag Nagary celebrate the Jollity of Independence
जिले में आज मनेगा आजादी का जश्न - फोटो : Amar Ujala
स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों की धूम रहेगी। जिला मुख्यालय एवं पुलिस लाइन के साथ सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, स्कूल कालेजों में ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रभात फेरी के साथ ही क्रास कंट्री रेस जलेसर रोड स्थित स्टेडियम पर होगी।
विज्ञापन

डीएम राजेश प्रकाश ने कहा कि स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। सुबह 6.30 बजे क्रास कंट्री रेस जलेसर रोड स्थित स्टेडियम से प्रारंभ होगी। सात बजे प्रभात फेरी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली जाएगी। आठ बजे सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी, गैर सरकारी  कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं में संस्था प्रमुख एवं कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। सुबह दस बजे से 12 बजे के बीच राजकीय किशोर गृह में निरुद्ध संवासी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं वस्त्रों का वितरण किया जाएगा। अपराह्न तीन बजे से राष्ट्रीय एकीकरण के तहत एनसीसी कैडेटों की ओर से रूट मार्च फीरोजाबाद, शिकोहाबाद में निकाला जाएगा। शाम छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन नगर निगम के पालीवाल ऑडिटोरियम में होगा। इसकी जिम्मेदारी एसडीएम सदर रवींद्र मांदड, बीएसए सच्चिदानंद और डीआईओएस रवींद्र सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर नगर निगम की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भव्य सजावट करने के साथ ही दादा बनारसी दास चतुर्वेदी की प्रतिमा स्थल से लेकर सुभाष तिराहा तक भव्य सजावट की गई है। नगर निगम कार्यालय को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है। डीएम ने सभी पालिकाओं, नगर पंचायतों के प्रमुखाें को नगरों में सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
स्वाधीनता दिवस पर आसामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सघन निगरानी के लिए रविवार को पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट रहा। शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीओ सिटी ओमकार सिंह यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक उत्तर शशिकांत शर्मा एवं दक्षिण श्री प्रकाशचंद्र यादव, क्यूआरटी टीम, डाग स्क्वॉड टीम के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। जीआरपी की टीम ने ट्रेनों के अंदर भी बैग आदि चेक किए। स्थानीय बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की चेकिंग के कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों द्वारा बसों के साथ ही आसपास के होटल एवं धर्मशालाओं को भी चेक किया गया। एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने कहा कि रात्रि में सघन चेकिंग की जाएगी। हाईवे पर भी वाहनों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed