{"_id":"67d9c27307143224c906f814","slug":"today-is-the-last-day-to-apply-for-admission-in-rte-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-144568-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आरटीई में प्रवेश के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आरटीई में प्रवेश के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज
Wed, 19 Mar 2025 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) में चौथे व आखिरी चरण के आवेदन करने के लिए बुधवार आज अंतिम दिन है। इसके बाद किसी का भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन बृहस्पतिवार से 23 मार्च तक पूरा होगा। इसके बाद निजी स्कूल में निशुल्क प्रवेश के लिए चौथे चरण के छात्र-छात्राओं का चयन 24 मार्च को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, पूर्व में तीन चरण की प्रक्रिया में 3631 छात्र-छात्राओं का चयन हो चुका है। इनके प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
आरटीई के जिला प्रभारी वैभव कुमार ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गईं हैं। इस बार चार चरणों में आवेदन की सुविधा दी गई है। निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए विभाग की ओर से पहले चरण में 1166, दूसरे चरण में 1404 और तीसरे चरण की प्रक्रिया के दौरान 1061 छात्र-छात्राओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है। इन सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, अब वर्तमान में चौथे चरण के आवेदन चल रहे हैं। अभी तक 750 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।