{"_id":"612bd01d8ebc3e14e07a30c5","slug":"today-is-the-last-chance-to-file-an-objection-on-the-amendment-of-polling-booth-booths-firozabad-news-agr5055233181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान,केंद्र बूथों के संशोधन पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान,केंद्र बूथों के संशोधन पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम मौका
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की पांच विधानसभाओं में एक हजार एवं 1200 मतदाताओं पर बूथ बनाने की कवायद जिला प्रशासन ने तेज कर दी। प्रशासन की ओर से राजनीतिक दलों द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने की तिथि 30 अगस्त कर दी है। जिले पर आई छह आपत्तियों के साथ ही पांचों विधानसभा स्तर पर आई आपत्ति का निस्तारण करने के साथ बूथों एवं मतदान केंद्रों को बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग को भेजा जाएगा। आयोग की हरी झंडी मिलने के साथ ही जिले में बूथों की संख्या बढ़कर 2169 एवं मतदान केंद्रों की संख्या 1284 हो जाएगी।
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रशासन ने तैयारी करनी शुरू कर दी। बूथों का निर्धारण 1400 से 1500 मतदाताओं के स्थान पर एक हजार एवं 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाने का निर्णय लिया है। वर्तमान में जिले में 1266 मतदान केंद्र एवं 2040 बूथ हैं। लेकिन नए चिह्नांकन करने के बाद जिले में 216 नए बूथों के बढ़ने के साथ ही 70 बूथ कम मतदाता वाले समायोजित किए जाने हैं।
इस प्रकार 129 नए बूथ बनाए जाएंगे। जबकि 49 मतदेय स्थलों का स्थान परिवर्तन किया जाना प्रस्तावित हैं। इसके बाद जिले में 2169 बूथ एवं 1281 मतदान केंद्र हो जाएंगे। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को आपत्ति दर्ज कराने को 30 अगस्त की तिथि अंतिम है। आपत्तियों का निस्तारण करने के साथ आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। आयोग की हरी झंडी मिलने के साथ बूथों एंव मतदान केंद्रों में बदलाव हो जाएगा।