फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thyroid problem is found in pregnant women

Firozabad News: गर्भवती महिलाओं में मिल रही थायराइड की समस्या

Wed, 26 Feb 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 26 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Thyroid problem is found in pregnant women
फिरोजाबाद। जिले की बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं में थायराइड की समस्या देखने को मिल रही हैं। जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 150 गर्भवती महिलाएं परामर्श के लिए पहुंच रही हैं। इनमें 40 से 50 की थायराइड जांच कराई जा रही हैं। थायराइड में कमी होने से गर्भ में पल रहे नवजात पर भी असर पड़ सकता हैं। इसके लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ गर्भवती को प्रतिदिन परामर्श दे रही हैं।मेडिकल कॉलेज के सौ शैया अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 150 गर्भवती महिलाएं परामर्श लेने आ रही है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या चौधरी ने बताया कि थायराइड 0.4 से लेकर चार तक सामान्य होता है। इससे कम या ज्यादा होने पर गर्भवती के शरीर में बदलाव आने लगते हैं। थायराइड बढ़ने या घटने पर तेजी से वजन घटने या बढ़ने की समस्या बन जाती हैं। ओपीडी में आने वाली गर्भवती महिलाओं की थायराइड जांच कराने पर अधिकांश में आयोडीन की कमी भी मिल रही हैं। ऐसी गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान जोखिम उठाना पड़ सकता हैं। गर्भवती में थायराइड की कमी होने पर दवा देकर प्रसव करा दिया जाता है।
विज्ञापन






प्रतिदिन ओपीडी में परामर्श लेने और प्रसव कराने आ रही महिलाओं में थायराइड की समस्या देखने को मिल रही हैं। थायराइड की कमी होने पर नवजात के लिए खतरा बन सकता हैं। कमी को दूर करने के लिए सभी को उचित परामर्श एवं दवा दी जा रही हैं। - डाॅ. नवीन जैन, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed