{"_id":"65ccb07af024d735fb0428a4","slug":"thugs-withdrew-rs-38-thousand-by-changing-atm-card-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-117873-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने निकाले 38 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने निकाले 38 हजार रुपये
Wed, 14 Feb 2024 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 14 Feb 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
-पीड़ित ने थाना पुलिस को दी घटना की तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। एटीएम से रुपये निकालने के लिए आए व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने हजारों रुपयों की ठगी कर ली। पीड़ित व्यक्ति ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला हीरा सिंह निवासी राजेश नारायण तिराहे के पास एटीएम मशीन से दो हजार रुपये निकालने के लिए आया हुआ था। उसने दो हजार रुपये निकालने का प्रयास किया। इतने में पीछे खड़े दो युवकों ने उसको बातों में लेकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। कार्ड बदलने के बाद ठगों ने उसके खाते से 38 हजार रुपये निकाल लिए। जब पीड़ित के पास मोबाइल पर मैसेज आया, तो उसके होश उड़ गए। उसने बैंक में जानकारी करने के बाद घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। संवाद