{"_id":"65eb579b8a8c7bf0ab035498","slug":"thug-withdrew-rs-38-thousand-by-changing-debit-card-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-119715-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डेबिट कार्ड बदलकर ठग ने निकाले 38 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डेबिट कार्ड बदलकर ठग ने निकाले 38 हजार रुपये
Fri, 08 Mar 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। डेबिट से रुपये निकालने आए व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर ठग ने 38 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाना शिकोहाबाद में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला हीरा सिंह निवासी राकेश कुमार गत 13 फरवरी को वह अपने खाते से डेबिट द्वारा रुपये निकालने के लिए गया हुआ थाए तभी बाहर खड़े व्यक्ति ने मशीन से रुपये निकालने की बात कही। उसने पीड़ित की मदद के बहाने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और मशीन में रुपये न होने की बात कही। पीड़ित जब वहां से चला गया तो अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से 10-10 हजार रुपये करके तीन बार एवं एक बार 8 हजार रुपये, कुल 38 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के पास फोन पर जब मैसेज आया, तो उसके होश उड़ गए। उसने घटना की तहरीर देते हुए थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।