{"_id":"a58744269df878b40352588d4591cc25","slug":"throw-soiled-fruits-take-dessert-samples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिकवाए सड़े-गले फल, मिठाई के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिकवाए सड़े-गले फल, मिठाई के लिए नमूने
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगी पर लगाम कसने के बाद प्रशासन ने शहर में बिकने वाले खुले खाद्य पदार्थों की जांच भी शुरू कर दी है। प्रशासन ने सोमवार को शहर की कई दुकानों पर खाद्य सामग्री के नमूने लिए और जांच के लिए भेजे। वहीं खराब मिठाई और सड़े फल भी फिंकवाए। इससे दुुकानों पर हडकंप मच गया। अभियान के दौरान कई व्यापारी शटर बंद कर भाग गए।
देश भर में मैगी पर कार्रवाई के बाद अमर उजाला ने ‘मैगी पर नजर, बाकी सबसे बेखबर’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर स्थानीय स्तर पर मिलावट की पोल खोली थी। इसके बाद प्रशासन ने शहर भर में सोमवार को छापामार कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने दर्जनों दुकानों से सैंपल भरे। कई दुकानदारों को चेतावनी दी तो सड़े फल बेच रहे लोगों से फल फिंकवाए। एक मिष्ठान भंडार पर खराब मिठाई देखकर सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार का पारा चढ़ गया और दुकानदार को डांट लगाई। अचानक चले अभियान से दुकानदारों में खलबली मच गई। अभियान चलता देख कई ठेल वाले अपने-अपने ठेल लेकर गलियों में भागने लगे। आगरा गेट स्थित एक मिठाई की दुकान से बर्फी का सैंपल लिया गया। इसके बाद टीम लाइनपार स्थित लेबर कालोनी पहुंची। यहां भी एक मिष्ठान्न भंडार से छैना का सैंपल और एक अन्य दुकान से सोन पपड़ी का सैंपल लिया गया। टीम में सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, फूड इंस्पेक्टर आलोक कुमार मौजूद रहे।