फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three Zilla Panchayat candidates sit on Collectorate

तीन जिला पंचायत प्रत्याशियों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना

Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three Zilla Panchayat candidates sit on Collectorate
फिरोजाबाद। जिला पंचायत सदस्य पद के परिणामों को लेकर कई वार्डों के प्रत्याशियों ने मतगणना पर सवाल खड़े किए हैं। रविवार को दोबारा मतगणना की मांग को लेकर भाजपा समर्थित दो प्रत्याशियों सहित प्रसपा समर्थित वार्ड संख्या 24 से चुनाव लड़ चुके देवेंद्र प्रताप सिंह कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। प्रत्याशियों के समर्थन में विधायक सिरसागंज भी धरने पर बैठे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुई चुनाव प्रक्रिया एवं मतगणना को लेकर अलग-अलग वार्ड के प्रत्याशियों ने जिला प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। मतगणना परिणामों को लेकर रविवार को वार्ड संख्या एक से प्रत्याशी रहीं सुमन देवी के पति खजान सिंह माहौर, वार्ड संख्या 13 से चुनाव लड़ने वाले सूरज दिवाकर एवं वार्ड संख्या 24 से जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने वाले देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गौरव राजपूत ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के समर्थन में विधायक सिरसागंज हरिओम यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं प्रसपा नेता मीना राजपूत भी धरने पर बैठीं। धरना प्रदर्शन पर बैठे प्रत्याशियों ने जिला प्रशासन पर मतगणना के दौरान मनमानी करने एवं आपत्तियों को जानबूझ कर नियम विरुद्ध तरीके से दरकिनार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अन्याय के विरुद्ध धरने को दिया समर्थन: हरिओम यादव
धरने पर बैठे वार्ड संख्या एक, 13 और 24 के प्रत्याशियों के समर्थन में विधायक सिरसागंज हरिओम यादव भी कलक्ट्रेट पहुंचे। शुरू में अलग-अलग स्थानों पर धरना देकर बैठे दो भाजपा समर्थित एवं एक प्रसपा समर्थित विधायक सिरसागंज के कलक्ट्रेट पहुंचते ही एक ही स्थान पर धरने पर बैठ गए।
भाजपा के बैनर लगे धरनास्थल पर बैठे सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कहा कि तीनों प्रत्याशियों को जानबूझ कर हराया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका भाजपा से उनका कोई संबंध नहीं है लेकिन अन्याय के खिलाफ वे चुप नहीं बैठेंगे।

चौथे नंबर पर आने के बाद कर रहे जीत का दावा
वार्ड संख्या 24 से बसपा के भीमसेन कुशवाहा ने जीत दर्ज की है। वहीं धरना दे रहे वार्ड संख्या 24 से देवेंद्र प्रताप सिंह ने चौथा स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर योगेंद्र, तीसरे स्थान पर देवेंद्र प्रताप सिंह रहे हैं। मतगणना का परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed