{"_id":"6213d6b5baf8a11a2535a2c2","slug":"three-people-including-two-women-injured-when-the-wall-of-the-house-collapsed-firozabad-news-agr5249475200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की दीवार गिरने से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की दीवार गिरने से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल
विज्ञापन
जसराना। कस्बा के मोहल्ला बेलमपुरी में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से मलबे में दो महिलाओं सहित तीन लोग दब गए। लोगों ने तीनों को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
कस्बा के मोहल्ला बलमपुरी निवासी विजय सिंह के पुत्र सुबोध कुमार के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। पुराने मकान को तोड़ते समय अचानक दीवार गिर गई। दीवार गिरने से सोपाली (50), उसकी पत्नी राधा (45), सोपाली की मां ब्रहमा देवी (75) अपने घर के बाहर गली में पड़ाके बना रहे थे।
दीवार गिरने से तीनों ही मलबे में दब गए। मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। लोगों ने तीनों को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां से तीनों को फिरोजाबाद के लिए रेफर कर दिया।