फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three miscreants arrested for robbery and theft

Firozabad News: लूट और चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2023 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Mar 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested for robbery and theft
लूट और चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

फिरोजाबाद। लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी टॉप टेन अपराधियों में शामिल हैं। जिनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर शनिवार को जले भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बंबा बाईपास मार्ग स्थित देशी शराब ठेका के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए बदमाश आसिफ उर्फ थोंदिला, फरहान व सूरज उर्फ उचना है। बदमाशों के पास से एक छुरी व दो तमंचा और बरामद किए गए हैं। आसिफ कश्मीरी गेट रामगढ़ का रहने वाला है। फरहान 12 बीघा अब्बास नगर का रहने वाला है। जबकि सूरज उर्फ उचना हनुमानगढ़ नगला मिर्जा छोटा थाना उत्तर क्षेत्र में निवास करता है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर, लूट, चोरी के साथ अन्य धाराओं में करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

...
पुलिस चौकी के पास दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
- शुक्रवार रात बदमाशों ने दिया था घटना का अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। महावीर नगर पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर दूर बदमाशों ने सबसेर्बिल दुकान के ताले तोड़ दिए। चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी शनिवार सुबह हो सकी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला रहना निवासी नरेंद्र शर्मा की सर्विस रोड स्थित सरकारी ट्रामा सेंटर के सामने दक्षिण थाना क्षेत्र में महावीर नगर पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर पर शर्मा इंटरप्राइजेज के नाम सबमर्सिबल की दुकान है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर गए थे। देर रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए। चोर दुकान से दो लैपटॉप, डीवीआर, एलईडी व दस हजार रुपये के साथ कॉपर का तार चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने नरेंद्र को फोन पर दी थी। चोरी की सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही चोरों की तलाश शुरु कर दी है। इससे घटना का खुलासा किया जा सके। घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। दुकानदारों का कहना है कि रात के समय सुभाष तिराहा पर पुलिस तैनात रहती है। इसके बाद भी चोर घटना को अंजाम देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed