फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three members of family including mother and son became victims of poisoning in Kalindi Express

UP: कालिंदी एक्सप्रेस में जहरखुरानी का शिकार हुए मां-बेटे समेत तीन लोग, शिकोहाबाद में भी एक यात्री मिला बेहोश

Tue, 16 Sep 2025 10:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 16 Sep 2025 10:35 PM IST
सार

मैनपुरी में आरपीएफ की टीम ने जहरखुरानी के शिकार यात्रियों को अटेंड किया। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रहा 22 वर्षीय कन्हैया, जो उन्नाव के मलिधान पुरवा का रहने वाला है, भी जहरखुरानी का शिकार हो गया। 
 

विज्ञापन
Three members of family including mother and son became victims of poisoning in Kalindi Express
अस्पताल में भर्ती रेल यात्री। - फोटो : संवाद न्यूूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के भिवानी से कानपुर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस में मंगलवार को जहरखुरानी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य और एक अन्य यात्री शिकार हुए। सभी को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मैनपुरी के थाना बरनाहल के गांव शहीदाबाद निवासी 38 वर्षीय राधाश्री अपने बेटों 33 वर्षीय बलजीत और 17 वर्षीय गुरुदीप के साथ भिवानी से कानपुर जा रही थीं। ट्रेन जब सुबह 3:50 बजे टूंडला पहुंची, तो टूंडला आरपीएफ के जवानों ने एस-1 कोच में उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मैनपुरी में आरपीएफ की टीम ने उन्हें अटेंड किया और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रहा 22 वर्षीय कन्हैया, जो उन्नाव के मलिधान पुरवा का रहने वाला है, भी जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे शिकोहाबाद में जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने बेहोशी की हालत में ट्रेन से उतारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि उन्हें मैनपुरी आरपीएफ चौकी से इस घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद बेहोश यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed