फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three hundred hectares of crops wasted due to hail storm in Sujatgarh, Vasudevpur, Nadan

सुजातगढ़,वासुदेवपुर,नादन में ओलावृष्टि से तीन सौ हेक्टेयर फसलें बर्बाद

Thu, 11 Mar 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three hundred hectares of crops wasted due to hail storm in Sujatgarh, Vasudevpur, Nadan
मंगलवार देर शाम हुई बरसात और ओलावृष्टि से गांव सुजातगढ़ के खेतों में बिछी पड़ी फसल हुई बर्बाद - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। यमुना की तलहटी के बसे गांव सुजातगढ़, वासुदेवपुर एवं नादन में मंगलवार की शाम को बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। ओलों के कारण करीब तीन सौ हेक्टेयर से अधिक में उपजी गेहूं व आलू के फसलें बर्बाद हो गईं। ओलावृष्टि से वन्य क्षेत्रों में सैकड़ों बगुला, चिड़िया के साथ राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हुई है। बुधवार सुबह राजस्व विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर आपदा से हुई हानि का आंकलन करने में जुट गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम अचानक बदले मौसम ने यमुना की तलहटी बसे गांवों में तांडव मचाया। ग्राम पंचायत कुर्रीकूपा के मजरा सूजातगढ़ के साथ, वासुदेवपुर तथा चंद्रवार ग्राम पंचायत के मजरा सुजातगढ़ एवं नादन में भारी ओलावृष्टि ने किसानों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। आधा घंटे हुई ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल वहीं बिछ गई, खुदे पड़े आलूओं में गड्ढे हो गए। अरहर एवं चना की फसल पूरी तरह खेतों में बिखर गई।
विज्ञापन

आपदा से खुले आसमान के नीचे पेड़-पौधों पर बैठे पक्षी बर्फनुमा कंकड़ों की मार नहीं झेल पाए। गांव की पगडंडियों पर सैंकड़ों की संख्या में पक्षी मृत मिले। ओलावृष्टी इतनी भयानक थी कि कमजोर दरवाजों में ओले गिरने से सूराख तक हो गए। ग्रामीणों की मानें तो ओलों की बौछार इतनी तेज थी कि पशुओं को खोलने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक किसानों से मिले, उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा
फिरोजाबाद। प्राकृतिक आपदा की सूचना परशिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा प्रभावित गांव सुजातगढ़, वासुदेवपुर एवं नादन गांव में पहुंचे। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि तहसील की टीम के माध्यम से हानि का आंकलन कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। हताश किसानों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। सत्यपाल वर्मा के अलावा तहसील सदर की टीम साथ थी। अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव ने कहा ओलावृष्टि से किसान तबाह हो गए हैं। शासन को नुकसान का आंकलन कर किसान को उचित मुआवजा देना चाहिए ।

गांव चंद्रवार, कुर्रीकूपा एवं वासुदेव ग्राम पंचायत में भारी ओलावृष्टि से करीब तीन सौ हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। तीनों पंचायतों में सर्वे के लिए कृषि विभाग, बीमा कंपनी के साथ लेखपालों की टीम को तैनात कर दिया है। प्रत्येक किसान की बर्बाद फसलों का आंकलन कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। रविशंकर, तहसीलदार सदर फिरोजाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed