फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three bike riders injured in collision with Bolero

Firozabad News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

Sun, 30 Jun 2024 07:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 30 Jun 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Three bike riders injured in collision with Bolero
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल
विज्ञापन

शिकोहाबाद। गांव गुदाऊं से उरावर आ रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार बच्चे के अलावा उसके मामा एवं नानी भी घायल हुए हैं। घायल बच्चे के चाचा ने बोलेरो चालक के खिलाफ थाना नगला खंगर में मुकदमा दर्ज कराया है।


थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव उरावर निवासी हेमंत प्रताप (14) पुत्र भानू प्रताप 21 जून को अपने मामा राजीव कुमार एवं नानी सुमित्रा देवी के साथ बाइक से गुदाऊं से उरावर आ रहा था। बाइक जब नसीरपुर-गढरौली मोड़ पर पहुंची। तभी सुबह 9 बजे करीब गढ़रौली का ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल ही राहगीरों एवं पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया। इस घटना में हेमंत के चाचा राजन सिंह निवासी गांव उरावर थाना नगला खंगर ने बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed