{"_id":"608c4f368ebc3e47eb7754fb","slug":"three-arrested-with-a-hemp-of-five-crore-rupees-a-consignment-of-hemp-was-going-from-orissa-to-punjab-firozabad-news-agr4903283191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ रुपये का गांजा सहित तीन गिरफ्तार, उड़ीसा से पंजाब जा रही थी गांजे की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ रुपये का गांजा सहित तीन गिरफ्तार, उड़ीसा से पंजाब जा रही थी गांजे की खेप
विज्ञापन
फिरोजाबाद/एका। थाना एका पुलिस ने गांव फरीदा के मोढ़ के पास से 12 चक्का ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में गांजा लदा हुआ था। जो उड़ीसा से पंजाब जा रहा था। पुलिस ने तीन तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया। ट्रक में करीब 1575 किलो ग्राम गांजा भी लदा था। जिसको एका पुलिस ने बरामद किया। गांजे की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कारोबार से जुड़े तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास कर रही है।
एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी कि उड़ीसा राज्य से एक ट्रक गांजा लेकर यूपी के रास्ते पंजाब जाता है। जिसकी सप्लाई फिरोजाबाद जिले में की जाती है। सूचना पर एका थानाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, एसटीएस प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा, सर्विलांस प्रभारी विक्रांत तोमर के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व सीओ जसराना कमलेश कुमार ने किया। बृहस्पतिवार रात टीमें एका थाना क्षेत्र के गांव फरीदा मोढ़ के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इस बीच ट्रक को रोका गया। ट्रक में बैठे लोग भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनके नाम नेपाल सिंह निवासी पचपैरा थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस, विनय कुमार निवासी नगला भूड़ा शिकोहाबाद प्रेम शंकर पुत्र गिरवर सिंह निवासी नगला धनिया थाना पिलुआ जनपद एटा बताए गए है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है।