{"_id":"6712af2197818f74280b5a24","slug":"three-accused-caught-selling-meat-illegally-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-135610-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अवैध तरीके से मीट बेच रहे तीन आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अवैध तरीके से मीट बेच रहे तीन आरोपी पकड़े
Sat, 19 Oct 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि मदीना काॅलोनी में भैंस को काटकर उसके मीट की बिक्री की जा रही है। सूचना मिली थी कि गुड्डू निवासी मदीना काॅलोनी अपने दो अन्य भाई चंदा कुरैशी और रशीद के साथ भैंस को काट रहा है और तीनों मिलकर उस मीट की बिक्री कर रहे हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके से बीस किलो भैंस का मीट बरामद किया गया। इसके अलावा एक कांटा और तराजू, छुरी, कुल्हाड़ी, सरिया बरामद किए। मामले को लेकर मौके पर पशु चिकित्सक डाॅ. रविकांत सिंह को बुलाया। मीट के नमूने लिए और प्रथम दृष्टिया भैंस का मीट होने की पुष्टि की। बाद में मीट को गड्ढा खोदकर नष्ट कराया।