फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thousands of people will join in reciting Navkar Mahamantra for world peace

Firozabad News: विश्व शांति के लिए नवकार महामंत्र के पाठ में जुड़ेंगे हजारों लोग

Mon, 07 Apr 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 07 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people will join in reciting Navkar Mahamantra for world peace
जैन स्टीट जैन मंदिर में बैठक कर जानकारी देते जैन समाज के लोग। सोर्स संवाद
शिकोहाबाद। विश्वशांति के लिए आगामी 9 अप्रैल को भरतेशपुरम नसियाजी मंदिर में नवकार मंत्र का सामूहिक रूप से पाठ किया जाएगा। जिसमें जैन समाज ही नहीं, बल्कि सर्वसमाज के हजारों लोग एकत्रित होंगे।
विज्ञापन


जैन स्ट्रीट स्थित जैन मंदिर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए ज्ञानेंद्र जैन ने बताया कि जीतो के वैश्विक आव्हान पर सामूहिक नवकार महामंत्र पाठ का सामूहिक आयोजन दुनियाभर के 108 देशों में 6000 स्थानों पर किया जाएगा। यह पाठ विश्वशांति के लिए किया जा रहा है। जैन समाज शिकोहाबाद के सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा एवं स्कूली बच्चे भी इस महामंत्र के पाठ में भरतेशपुरम नसियाजी मंदिर में सुबह साढ़े आठ बजे शामिल होंगे। सर्वसमाज के अधिकारियों से लेकर समाज के प्रबुद्धजन भी शामिल होंगे। बैठक में अनिल जैन, सुनील जैन, राहुल जैन, प्रिंस जैन, ईशान जैन, गौरव जैन, राहुल जैन, सर्वज्ञ जैन, जॉली जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन




महावीर जयंती रथयात्रा 10 अप्रैल को

शिकोहाबाद। श्री 1008 भगवन महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आगामी 10 अप्रैल को शहर में महावीर जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुबह पांच बजे शहनाई वादन, सुबह छः बजे नित्य नियम पूजन अभिषेक के बाद सुबह साढ़े आठ बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन स्ट्रीट से रथयात्रा का शुभारंभ होगा। जोकि कटरा बाजार एवं बड़ा बाजार में भ्रमण करती हुई जैन मंदिर जैन स्ट्रीट पर पहुंचेगी। जहां रथयात्रा का समापन होगा। यह जानकारी महावीर जयंती अध्यक्ष ईशान जैन ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed