फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thieves wreaked havoc during night vigil, broke locks at four places

Firozabad News: रात्रि प्रहर में टूटा चोरों का कहर, चार स्थानों पर चटकाए ताले

Sun, 10 Nov 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 10 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Thieves wreaked havoc during night vigil, broke locks at four places
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ और उत्तर क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने चार स्थानों को अपना शिकार बनाया। दो घरों से हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के गहने चोरी कर ले गए। एक मकान का ताला नहीं टूटने से चाेर सफल नहीं हो सके। मंदिर में भी चोरी का प्रयास किया। रामगढ क्षेत्र के मोहल्ले में चाेर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ के अजमेरी गेट उर्दू नगर में चाेराें ने पड़ोसी वहीद, अनवर और शाहीरून के घर को निशाना बनाया। अनवर नोएडा और बाकी दोनों लोग अपने घरों में ताला बंद कर अपनी रिश्तेदारियों में शादी समारोहों में शामिल होने गए थे। शाहीरून के मकान में दो गेट लगे होने से चाेर ताला नहीं तोड़ सके, लेकिन वहीद और अनवर के मकान का ताला तोड़ कर चोरी करने में सफल रहे। घटना का पता रविवार सुबह चला।
विज्ञापन

पड़ोसियों से घटना की जानकारी पर पीड़ित परिवार के लोग घर लौटे। दोनों के घरों में सामान बिखरा मिला। थाना रामगढ़ प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि पीड़ित परिवारों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख कर चोरों की तलाश की जा रही है। फुटेज में चार चाेर दिखाई दे रहे हैं। वहीं, थाना उत्तर क्षेत्र में टाट वाले बाबा मंदिर के पास स्थित भोलेनाथ मंदिर में भी चोरों ने ताले चटकाए। सुबह टहलने गए लोगों की खुले मंदिर पर नजर पड़ी। यहां चोरी करने में चोर असफल रहे। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed